हरदोई। गांवों के विकास में ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों की लापरवाही भारी पड़ रही है।
जिम्मेदारों की लापरवाही से न तो गांवों में आमजन से जुड़े काम और न ही शासन से मिले रुपये खर्च हो पा रहे हैं। पंचायतीराज विभाग के माध्यम से राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त आयोग की मद के 312 ग्राम पंचायतों के खातों में 15,83,12,000 रुपये डंप हैं। पंचायतीराज विभाग के निदेशक ने भी नाराजगी जाहिर की। इन ग्राम पंचायतों में 2.00 लाख से लेकर 21.83 लाख रुपये तक पड़े हुए हैं।
-
इन पंचायत सचिवों की तय होगी जिम्मेदारी
काम कराने और रुपये खर्च किए जाने में लापरवाही पर ब्लॉक हरपालपुर के पंचायत सचिव अभय सिंह, गौरव मिश्रा, केशव शुक्ला, अहिरोरी के ज्ञान सिंह, मीन सिंह, कृपाल सिंह, उज्ज्वल यादव, बिलग्राम के प्रवीन कुमार, सतीश कुमार, दिव्यांशु वर्मा, राना रनंजय सिंह, इंतखाब आलम, आर्यनराज। पिहानी के श्रीश चंद्र वाजपेयी, प्रशांत कुमार, उदय सिंह, शरद कुमार, गौरव सिंह, ब्रजपाल सिंह, प्रवीन कुमार, राजवीर सिंह, आशीष त्रिवेदी।
भरावन के संजय कुमार, अब्बास रजा, सुरसा के सतेंद्र सिंह, शिवओम वाजपेयी, ब्रह्मादीन, मनोरमा पटेल, कौशलेंद्र भारतीय, दिनेश गुप्ता, रविकांत वर्मा, गरिमा कुशवाहा, निशा शर्मा, बावन के अमरेश पांडेय, अभयराज वर्मा, रमेश कुमार, दिव्या सिंह गौर, राकेश सिंह पाल, माधौगंज के अमित अवस्थी, अरविंद कुमार, मल्लावां के जितेंद्र कुमार, राजेश गुप्ता, अंकित पटेल, रेनू कनौजिया, भावना सिंह, सांडी के मनमोहन अग्रवाल, कछौना के विपिन सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह, संतोष कुमार, राजीव सिंह, शाहाबाद के विकास अग्निहोत्री, मोहित पाठक, अजय पाल, मनोहर लाल, कोथावां के संतोष कुमार, राजेश कुमार, कमल तिवारी, सुंदरलाल, हरियावां के अभिषेक सिंह, आकांक्षा सिंह तोमर, अमित कृष्ण, लाल बहादुर, तेजराम, अजय प्रताप सिंह।
संडीला के अनुराग यादव, राम किशोर, सतेंद्र वीर सिंह, होरीलाल, टडियावां के नरेंद्र कुमार, प्रेमपाल अरुण, अमर सिंह, विकास वर्मा, प्रदीप वर्मा, पूनम राज वर्मा, भरखनी में राजेश कुमार, यश चंद्रा, टोडरपुर के शबनम पटेल, लिपसिका दीक्षित, अरविंद कुमार, अंतिमा वर्मा, आकाश पाल, बेहंदर के सर्वेश सिंह, प्रियंका वर्मा, रत्नेश वर्मा, अरुण सिंह राना, राहुल सिंह, सुरेश सिंह यादव, सांडी के श्याम कुमार गौतम, नंदिनी गुप्ता, नीरज कुमार, दिनेश सिंह की खर्च न करने और काम कराने के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी।
-
पंचायत सचिवों को दी गई चेतावनी
ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर भुगतान और खातों में पड़े रुपये पर संबंधित ग्राम पंचायत के पंचायत सचिवों और ब्लॉक के एडीओ को निर्देशित किया गया है। लापरवाही के लिए पंचायत सचिवों को चेतावनी दी गई है। एडीओ से पंचायत सचिवों पर कार्रवाई के संबंध में आख्या भी तलब की गई है। -विनय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी