फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मंत्री जी, लेखपाल वरासत के लिए मांग रहा 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। करावां की ममता पुत्री रामभजन ने शिकायत दर्ज कराई। कहा कि भाई बैजनाथ पूरी जायदाद हड़पना चाहता है। हल्का लेखपाल वरासत के लिए 20 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील शाहाबाद में राज्यमंत्री के समक्ष पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। वहीं, सदर तहसील में डीएम की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को बड़ी संख्या में फरियादी आए। लेहना के मजरा हसैया के बाबू, भूराटीकुर की अंजली, भैंसरी के बहादुर आदि ने दर्ज कराई शिकायत में वरासत, भूमि पर कब्जा और मकान में छज्जा बनाकर बरसात का पानी गिराने की शिकायतें दर्ज कराईं। सभी को जांच कराकर निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
सदर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में ऐसे ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य नानकगंज निवासी रामदीन राठौर, सकाहा के कृष्ण कुमार, शाहपुर निबुआई निवासी विनोद कुमार, धन्नूपुरवा की नसरीन ने भूमि पर कब्जे से लेकर राशन कार्ड जारी कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। शिकायतकर्ताओं ने यह भी बताया कि इससे पहले भी वह कई बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन सही आख्या न दिए जाने से प्रकरण लंबित बना हुआ है।
विज्ञापन

डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने वरासत और भूमि पर कब्जों की शिकायत पर नाराजगी जाहिर की। कानूनगो व लेखपालों को निर्देश दिए कि रोस्टर बनाकर पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से गांवों में कब्जों काे चिह्नित करें। तहसीलदार और नायब तहसीलदार कार्रवाई की नियमित आख्या लेखपालों से प्राप्त कर एसडीएम को प्रेषित करें। विद्युत विभाग की शिकायतों पर अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि नगर और गांवों की विद्युत लाइनों का नियमित रूप से निरीक्षण कराएं।
रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। एसपी केसी गोस्वामी ने कहा कि पुलिस अधिकारी भूमि कब्जा मुक्त कराने में राजस्व टीमों का सहयोग करें। सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार, सदर एसडीएम सुशील मिश्रा, डीएफओ शशिकांत अमरेश, सीवीओ डॉ. एके सिंह आदि जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
तहसील शाहाबाद में अध्यक्षता करते हुए उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने शिकायतों को सुना। अधिकारियों से कहा कि गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। इससे पीड़ित व्यक्ति को समस्या के समाधान के लिए बार-बार नहीं दौड़ना होगा। भाजपा के सुभाष रस्तोगी, कुलदीप श्रीवास्तव ने नगर की बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायत दर्ज कराई। एसडीओ को दो दिन के अंदर व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए। एडीएम प्रियंका सिंह, एसडीएम पूनम भास्कर आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। तहसील संडीला में एसडीएम तान्या सिंह ने शिकायतों को सुना। इसमें 59 शिकायतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें