हरदोई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सदर तहसील परिसर में धरना दिया। उपजिलाधिकारी सदर को 14 सूत्री ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर अब तक कोई कार्रवाई न होने पर दोबारा ज्ञापन दिया है। अब मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
अखिल भारती विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गत सप्ताह सभी तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर संबंधित उप जिलाधिकारियों को ज्ञापन दिया था। ज्ञापन में अवैध स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को बंद कराने की मांग की गई थी। कुछ अन्य मांगे भी की गई थीं।
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के ज्ञापन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शनिवार को विधान संगठन मंत्री विकास, जिला संयोजक प्रांशू वाजपेयी, सह संयोजक अभिकेश चौहान, नगर मंत्री अनुराग ने सदर तहसील में धरना दिया। जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की बात कही। एसडीएम सदर एसके मिश्रा ने जल्द ही समस्याओं का निस्तारण कराने और कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान अविनाश, आशुतोष, आर्यन, रीतेश आदि मौजूद रहे।