मंगलवार को भी जिलेवासियों को गरमी से कोई खास राहत
नहीं मिल सकी। सूरज के तेवर पिछले दिनों की भांति ही कड़क दिखाई दिए, तो
सड़कों पर निकलने पर गर्मी में बिलबिलाते नजर आए। इधर, मौसम वैज्ञानिकों की
माने तो पारा डेढ़ डिग्री गिरा है, पर बढ़ी उमस ने लोगों को सताने का काम
किया है।
सोमवार को जहां पारा 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुुंच गया था, तो
मंगलवार को डेढ़ डिग्री पारा गिरकर 37.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, पर तेज
धूप और गर्म हवाओं से सुबह से ही तेज धूप और उमस के चलते भीषण गर्मी का
अहसास लोगों को हुआ, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
गर्मी के
अहसास से पसीना पसीना हो रहे लोगाें को शाम के समय में भी कोई खास राहत
नहीं मिली। तेज धूप से बचने को लोगों ने अपने चेहरों को रुमाल एवं गमछों के
अलावा कपड़ों के सहारे से बचाने का प्रयास किया। उधर, मौसम वेधशाला के
प्रभारी जयशंकर मिश्र ने बताया कि तेेज धूप के कारण आज तापमान का अधिकतम
स्तर 37.5 डिग्री तथा न्यूनतम स्तर 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
उन्होंने
बताया गरम हवाएं चलने से वातावरण में उमस रही। उमस के चलते लोगों को भीषण
गर्मी का अहसास हुआ। उधर, डिहाइड्रेशन के प्रति लोगों को चेताते हुए डा.
सीपी कटियार ने बताया कि पानी की कमी से लोगों का स्वास्थ्य पूरी तरह से
चरमरा जाता है। शरीर की सारी गतिविधियां प्रभावित होती है।
पानी की कमी से
शरीर पस्त हो जाता है। उल्टी, दस्त, मूत्र विसर्जन में पीला पन आने लगता
है, इसलिए इससे बचने को लोगों को पानी आवश्यक मात्रा में पीना चाहिए। धूप
से बचाव करते रहना चाहिए। योग व कसरत को भी महत्व देना चाहिए। पूरे दिन में
एक मनुष्य के शरीर में आठ लीटर पानी तो जाना ही चाहिए।