हरदोई। अमर उजाला के बैनर तले गुरुवार को शहर के स्काउट भवन में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में जिले में पहले तीन स्थान पर रहने वाले 14 मेधावियों को जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने सम्मानित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि मेहनत से बढ़कर सफलता का कोई सूत्र नहीं है। ज्ञानवान होने के साथ संस्कारवान होना भी आवश्यक है। उन्होंने सभी मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अमर उजाला के आयोजन को सराहा।
राजकीय इंटर कालेज परिसर स्थित स्काउट भवन में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए आयोजित समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि अमर उजाला हमेशा से ही समाज को एक नई राह दिखाता रहा है। सामाजिक कार्यों की बात हो या रक्तदान शिविर की, हर कार्य में अमर उजाला सकारात्मक सहयोग करता है। हाईस्कूल उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी अभी से ही इंटर की तैयारी इस तरह से करें कि अगली बार उनका नाम प्रदेश की मेरिट सूची में दर्ज हो। इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें और सफलता पाकर अपने जिले और परिवार का नाम रोशन करें। समारोह में हाईस्कूल में जिले में संयुक्त रूप से पहला स्थान पाने वाले एसडीएलबीएसआईसी ईश्वरपुर सांई के अनिकेत कुमार, मल्लावां पब्लिक स्कूल इंटर कालेज के मोहम्मद शाकिब अली और शिवांक दीक्षित को पुरस्कृत किया गया। तीनों ही विद्यार्थियों ने 93 फीसदी अंक हासिल किए थे। दूसरे स्थान पर भी संयुक्त रूप से तीन विद्यार्थी रहे थे।
इनमें केहरि इंटर कालेज मल्लावां के अर्पित पटेल, मल्लावां पब्लिक स्कूल इंटर कालेज के सचिन और एसडीएलबीएसआईसी ईश्वरपुर सांई के आकाश वर्मा 92.33 फीसदी अंकों के साथ शामिल रहे। तीसरे स्थान पर भी तीन विद्यार्थी रहे। इनमें मल्लावां पब्लिक स्कूल इंटर कालेज के नावेद आरिफ अंसारी और आयुष पटेल, एसडीएलबीएसआईसी ईश्वरपुर सांई के शिवम दीक्षित 91.83 फीसदी अंकों के साथ शामिल रहे। इन सभी को पुरस्कृत किया गया। इंटर में जिले में टॉप करने वाले एसडीएलबीएसआईसी ईश्वरपुर सांई के शिवप्रताप सिंह अपरिहार्य कारणों से समारोह में नहीं पहुंच सके। उनके स्थान पर विद्यालय के संचालक संजीव कुमार ने सम्मान पत्र औैर मेडल लिया।
शिवप्रताप सिंह ने 89 फीसदी अंक हासिल किए थे। इंटर की परीक्षा में जिले में दूसरे स्थान पर रहने वाले अर्पित वाजपेयी और श्रद्धा को पुरस्कृत किया गया। दोनों को 88.20 फीसदी अंक मिले थे। तीसरे स्थान पर रहे सौरभ कुमार ने डीआईओएस के हाथों प्रमाण पत्र और मेडल लिया। तीसरे स्थान पर ही रहे शशांक वाजपेयी प्रतियोगी परीक्षा के लिए जिले से बाहर होने के कारण समारोह में नहीं पहुंच सके। उनके रिश्तेदार श्रेय मिश्रा ने सम्मान पत्र प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर रहने वाले दोनों मेधावियों को 86.40 फीसदी अंक हासिल हुए थे। समारोह में जिला स्काउट सचिव अवधेश त्रिपाठी, जिला स्काउट मास्टर डॉ. पंकज वर्मा, पिहानी ब्लाक के स्काउट मास्टर सतेंद्र कुमार मौजूद रहे। मेधावियों के अभिभावक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
मेधावी छात्र सम्मान समारोह के दौरान अमर उजाला की ओर से सभी मेधावियों को दो-दो मास्क और एक-एक सैनिटाइजर भी दिया गया। डीआईओएस ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने को सैनिटाइजर और मास्क जरूरी है। सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
फोटो-26- अर्पित। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो-27- अनिकेत। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो-28- शाकिब। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो-29- शिवांक दीक्षित। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो-30- आकाश। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो-31- अर्पित पटेल। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो-32- सचिन। संवाद- फोटो : HARDOI
ोटो-33- शिवम दीक्षित। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो-34- आयुष पटेल। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो-35- नावेद। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो-24- श्रद्घा। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो-25- सौरभ। संवाद- फोटो : HARDOI