फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। करनपुरवा निवासी विवाहिता ने रविवार की रात घर के छप्पर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन फांसी लगाने की वजह नहीं बता सके। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम करन पुरवा निवासी रूबी (30) ने रविवार की रात घर के अंदर छप्पर में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला का शव फांसी पर लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रूबी की शादी आठ साल पहले विनीत के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति ट्रक ड्राइवर है, घटना के वक्त वह घर पर ही मौजूद था।
बताया कि रविवार की रात घर के सभी सदस्य आंगन व बरामदे में लेटे हुए थे। सिर दर्द होने की बात कह कर रूबी अंदर चली गई। उसने खुदकुशी क्यों की, उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। वहीं सूचना मिलने के बाद पिहानी के ग्राम जमुनारा निवासी पिता सेवाराम परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। एसओ राजेश राय ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें