विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक संघ के पद पर आवदेकों का साक्षात्कार लेतीं सीडीओ आ?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। नेहरू युवा केंद्र के अधीन जिले के ब्लॉकों में कार्य करने वाले राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों के रिक्त पदों पर बुधवार को विकास भवन में साक्षात्कार हुआ। सीडीओ के प्रश्नों पर जहां कइयों ने अपनी बुद्धिमतता का परिचय दिया वहीं कई ऐसे भी रहे जो चुप्पी साध गए।
केंद्र के अधीन ब्लॉकों में युवा प्रतिभाओं में निखार लाने के लिए राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक कार्य करते हैं। जिले में प्रत्येक ब्लॉक में दो स्वयं सेवक रखे जाने हैं तो वहीं कार्यालय में भी दो स्वयं सेवक रहेंगे।
केंद्र द्वारा मांगे गए ऑनलाइन आवेदन में इन 40 पदों के लिए 843 ने ऑनलाइन आवेदन किए। इसमें से 398 ने अपने अभिलेखों को भी कार्यालय में सत्यापित करवाया। अभिलेखों को सत्यापित करवाने वाले आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुधवार को विकास भवन में बुलाया गया।
सीडीओ आकांक्षा राना ने स्वयं आवेदकों से प्रश्न पूछकर साक्षात्कार लिया। उन्होंने आवेदकों से स्वयं सेवक से संबंधित ही कई प्रश्न पूछे लेकिन अधिकांश जवाब नहीं दे सके। कई ऐसे भी रहे जो सीडीओ के सवालों पर निरुत्तर नहीं हुए। साक्षात्कार के दौरान कमेटी में जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा, विनोद कुमार वर्मा व राजीव कुमार शामिल रहे।