फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में हत्याकांड का खुलासा : पत्नी से अवैध संबंध में छोटे भाई ने की थी पुजारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Mar 2021 10:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहर में हुई पुजारी की हत्या में बुधवार को पुलिस ने उसी के छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पत्नी से अवैध संबंध होने पर छोटे भाई ने ही पुजारी की गोली मारकर हत्या की थी। घटना को मोड़ देने के लिए गांव के ही पांच लोगों को नामजद कर दिया था।
विज्ञापन


एसपी अनुराग वत्स ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। ग्राम बहर निवासी लालाराम दीक्षित (35) खेती करने के साथ ही वहीं स्थित मंदिर में पूजा पाठ करता था। चार मार्च की सुबह मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित ट्यूबवेल के छप्पर के नीचे लालाराम का शव पड़ा मिला था।

तीन गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी। लालाराम के भाई विपिन ने पांच लोगों पर भूमि विवाद में हत्या किए जाने की तहरीर दी थी। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि  घटना की विवेचना के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले और फिर कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई।
विज्ञापन


इसके बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले विपिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो सारी घटना खुल गई। एसपी ने बताया कि लालाराम अविवाहित था। उसके छोटे भाई विपिन की पत्नी से अवैध संबंध हो गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर विपिन ने लालाराम की हत्या करने का निर्णय ले लिया था।

तीन मार्च को आधी रात के बाद वह मंदिर के पास ट्यूबवेल पहुंचा और लालाराम की गोली मारकर हत्या कर दी। गांव निवासी नट बिरादरी के कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा था। घटना को मोड़ देने के लिए विपिन ने उन्हीं लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि मामले की सही विवेचना के कारण मामले में कोई भी गलत व्यक्ति जेल नहीं भेजा गया। विपिन के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें