फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों में अशिक्षा और बेरोजगारी प्रमुख मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। मुस्लिम समाज में शिक्षा और बेरोजगारी बड़ी समस्याएं हैं। इस विधानसभा चुनाव में उनके बीच यह बिंदु प्रमुख रूप से चुनाव मुद्दों में होंगे। पिहानी ने एक जिन जन प्रतिनिधि को लगातार मौका दिया गया।
विज्ञापन

वह शिक्षामंत्री, खाद्य रसद मंत्री और कृषि धर्मार्थ कार्य मंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र को शिक्षा क्षेत्र में कई सौगातें भी दीं, लेकिन बुनियादी तालीम की सहूलियत से आज भी मुस्लिम बाहुल्य इलाके महरूम हैं।
डॉ. जुनैद इकबाल का कहना है कि नागर कस्बा एक मात्र ऐसा मोहल्ला है, जो नगर पालिका को पांच पांच सभासद देता है। फिर भी यहां कोई सरकारी स्कूल नहीं है।
इसी से जुड़े मोहल्ला खुरमुली में भी कोई सरकारी स्कूल नहीं है। इससे यह इलाके तालीम में पिछड़ेपन का शिकार हैं। मुईनुद्दीन अंसारी का कहना है कि हमें ऐसी सरकार चाहिए जो अल्पसंख्यकों को तालीम और रोजगार के साथ सुरक्षा और न्याय भी दे सके।
विज्ञापन

मोहम्मद नौशाद एडवोकेट ने कहा कि अशिक्षा और बेरोजगारी मुस्लिम वर्ग की बड़ी समस्याएं हैं। मुफ्ती नजीब कासमी ने कहा कि हमें बहुत सोच समझ कर मतदान करना चाहिए। सही सरकार के चुनाव के लिए जरूरी है कि हम मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें