फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से बात करने से मना करने पर की थी पति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गंज जलालाबाद में छह दिन पहले हुई किसान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि मर्जी से दूसरी शादी करने वाली बेटी से बात करने से मना करने पर पत्नी ने ही किसान की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बताया कि मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गंज जलालाबाद गांव निवासी शफीक (65) खेतीबाड़ी करते थे।
13 फरवरी की रात कमरे में सोते समय शफीक की सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक शरीफ हत्याकांड का खुलासा करने के लिए थाना पुलिस के साथ ही स्वॉट व एसओजी टीम को भी लगाया गया था। शक के आधार पर शरीफ की पत्नी परवीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो जरा की सख्ती किए जाने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
परवीन ने बताया कि वर्ष 2017 में उसकी बेटी ने गांव में एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के एक महीने बाद उसने पहले पति को छोड़कर दूसरे युवक से निकाह कर लिया था।
इसके बाद शरीफ ने बेटी से नाता तोड़ लिया था, उसकी बेटी से बातचीत होती थी। इसका पता चलने पर शरीफ ने बेटी से बात करने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने पति की सोते समय कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

बकौल एसपी हत्यारोपी परवीन की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। दोपहर बाद परवीन को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें