फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि आज, बाबा की कृपा बरसेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। महाशिवरात्रि पर्व इस बार मंगलवार (आज) मार्च को है। परंपरागत तरीके से वैदिक रीति से भव्य एवं दिव्य वातावरण के बीच पूजा अर्चना के इस महाउत्सव को मनाने के लिए बाबा के भक्तों ने तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

जिलेभर के शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहेंगे। शहर से लेकर गांवों तक शिवालयों के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था करने के साथ ही शिव भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के पूजन के लिए प्रचलित पूजन सामग्री आदि की व्यवस्थाओं सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है।
बड़ी संख्या में लोग इस दिन उपवास भी रखते है। उपवास रखने वाले भक्तों ने फलाहार समेत अपने आचार्यगणों आदि के साथ पूजा-अर्चना करने की तैयारी की है।
उमाकांत शास्त्री के अनुसार, इस महापर्व पर बड़ी संख्या में साधक उपवास रखकर शिवलिंग का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक करते हैं। उपवास रखने वाले भक्तों में तमाम भक्त हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रुदाभिषेक के लिए आचार्यगणों के साथ शिवालयों एवं घरों के लिए तैयारी की है।
विज्ञापन

आचार्य सुनील मिश्र ने बताया कि शहर के प्रमुख प्रसिद्ध शिवालयों के साथ ही पूरे जिले में शिवालयों और आसपास वातावरण शिवमय हो गया है। आचार्य ने बताया कि शहर में रामजानकी मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा आदिनाथ मंदिर, बाबा तुरंतनाथ मंदिर, बाबा नागेश्वर धाम मंदिर, जय शिव भोले मंदिर समेत शिवालयों में भक्तों ने पूजा अर्चना की तैयारियां पूरी कर ली है।
आचार्य बालस्टर मिश्रा ने बताया कि शिव के समान कोई दूसरा नहीं है। शिव की साधना से पूजा आराधना करने से हर तरह से कल्याण होता है। आचार्य मैथिलीशरण शास्त्री ने बताया कि सभी तैयारी पूरी हो गई हैं।
कृष्ण कुमार ने बताया कि शहर के बंशीनगर स्थित बाबा नागेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्र पर रामायण पाठ का आयोजन हो रहा है। रामायण पाठ का शुभारंभ मंगलवार को प्रात: नौ बजे से शुरू होगा जो कि बुधवार को सुबह नौ बजे तक पूर्ण होने के बाद हवन पूजन कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें