फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधौगंज, मल्लावां की बिजली गुल

Sun, 20 Mar 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। बांगरमऊ स्थित 132 केवीए उपकेंद्र का सर्किट ब्रेकर डैमेज होने से माधौगंज और मल्लावां की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सर्किट ब्रेकर को सही करने के लिए पारेषण विभाग की टीम ने काम तो शुरू कर दिया लेकिन काम रविवार की देर शाम तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


जनपद के माधौगंज और मल्लावां कस्बा को उन्नाव जनपद के ब्लाक बांगरमऊ में बना 132 केवीए उपकेंद्र से आपूर्ति दी जाती है। बांगरमऊ की आपूर्ति जनपद के 220 केवीए मन्नापुरवा से दी जाती है लेकिन सीधी लाइन न होने की वजह से बांगरमऊ उपकेंद्र से दोनों कस्बों की आपूर्ति जुड़ी हुई है। शनिवार को इसी बांगरमऊ स्थित 132 केवीए उपकेंद्र का सर्किट ब्रेकर फुंक गया। दोपहर को अचानक सर्किट ब्रेकर में आग लग गई और पूरा उपकेंद्र ठप हो गया। जिससे बांगरमऊ सहित माधौगंज और मल्लावां कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

उधर, सर्किट ब्रेकर डैमेज होने की जानकारी पाकर जिले से पारेषण विभाग के इंजीनियर टीम के साथ बांगरमऊ पहुंच गए और मरम्मत का काम शुरू कर दिया। नुकसान अधिक होने से मल्लावां और माधौगंज में रविवार की शाम को आठ बजे तक ही आपूर्ति सुचारू होने की बात कही जा रही है। अधिशासी अभियंता खंड प्रथम एसएस श्रीवास्तव ने बताया कि पारेषण विभाग ने काम शुरू करवा दिया है, लेकिन आठ बजे शाम तक ही आपूर्ति सुचारू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें