फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूप जलोटा के सुर में मंत्रमुग्ध हुए लोग

Sun, 20 Mar 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। आर्चिशा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार की शाम भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भजन सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने माता सरस्वती को समर्पित भजन सुनाया कि हे शारदे मां हे शारदे मां, अज्ञानता से हमें तार दे मां। सबसे लोकप्रिय भजन ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन, वो तो गली गली हरि गीत गाने लगी, को सुनाया तो पूरा पंडाल तालियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन


उन्होंने श्याम तेरी बंशी, पुकारे राधा नाम राधा का भी श्याम वो है सीता का भी राम, भजन सुनाया। जिसकोे सुनकर लोग मंत्रमुग्ध नजर आए। इस मौके पर चेयरपर्सन उमा निगम, अनिल निगम, डाली निगम, नीरज कुमार, राजीव मोहन अवस्थी, वृज किशोर, वीएन सिंह, श्याम सिंह, प्रतिमा मिश्रा, सुनील त्रिवेदी, स्मृति मिश्रा, वंदना गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें