फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकी अध्यक्ष व संजय महामंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
-नवनिर्वाचित अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता को प्रमाण पत्र देते निर्वाचन मंडल के सदस्य। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। नवीन गल्ला मंडी उद्योग व्यापारमंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राज कुमार गुप्ता उर्फ लकी ने आठ वोटों से जीत हासिल की है। वह लगभग दो दशक तक अध्यक्ष रहे और कुछ दिन पहले ही दिवंगत हुए वेद प्रकाश गुप्ता के पुत्र हैं। महामंत्री पद पर संजय गुप्ता ने 70 वोटों से जीत हासिल की है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चली मतदान प्रक्रिया के दौरान 563 व्यापारियों में से 559 ने मतदान किया। शाम पांच बजे से चुनाव कमेटी के अध्यक्ष मन्नीलाल शाह की देखरेख में मतों की गणना की गई। देर शाम परिणामों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर राजकुमार गुप्ता लकी को 216, श्यामा कुमार गुप्ता को 208 व प्रदीप गुप्ता को 130 वोट मिले। राजकुमार ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्यामा कुमार गुप्ता को आठ वोट से हराया। महामंत्री पद पर संजय गुप्ता को 297, हरिश्याम गुप्ता पीलू को 227 वोट मिले जबकि अतुल कुमार गुप्ता ने 30 वोट हासिल किए। संजय गुप्ता ने 70 वोट से जीत दर्ज की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामशरण गुप्ता ने 278 वोट पाकर 274 वोट पाने वाले प्रतिद्वंद्वी कौशिक गुप्ता को हराया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रावेंद्र कुमार गुप्ता ने 310 वोट पाकर 236 वोट पाने वाले संतोष गुप्ता को हराया।
वरिष्ठ मंत्री पद पर रजनीश गुप्ता को 287, नरेश कुमार गुप्ता को 171 व सुनील कुमार गुप्ता को 87 वोट मिले। रजनीश गुप्ता ने 116 वोट से जीत दर्ज की। कनिष्ठ मंत्री पद पर अजय कुमार गुप्ता को 249, ब्रजेश गुप्ता को 154 व संजीव कुमार गुप्ता को 145 वोट मिले। अनुज कुमार गुप्ता ने 95 वोट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

वहीं कोषाध्यक्ष पद पर राकेश को 211, सूरज अग्रवाल को 176 व राहुल गुप्ता को 159 वोट मिले। राकेश कुमार ने 35 वोट से जीत दर्ज की। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कमेटी के पदाधिकारियों ने विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर कमेटी के सदस्य विपिन गुप्ता, राकेश शुक्ला, संजीव कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता व अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
56 मत अवैध घोषित
हरदोई। व्यापार भवन में हुई मतों की गणना के दौरान अध्यक्ष पद पर दो, महामंत्री पद के पांच, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के सात, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के 12, वरिष्ठ मंत्री पद के 12, कनिष्ठ मंत्री पद के 11 व कोषाध्यक्ष पद के सात मत अवैध पाए गए।
तैनात रहा पुलिस बल
मंडी में व्यापार मंडल के चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस मुस्तैद रही। परिसर में कई थानों की फोर्स तैनात रही। सीओ विकास जायसवाल व कोतवाल दीपक शुक्ला समेत अन्य अधिकारी भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें