स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को हरदोई क्रिकेट
प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ। पहले दिन दो मैच खेले गए। उद्घाटन मैच सांडी
सुपर किंग और एलपीएस इलेवन के बीच खेला गया। एलपीएस इलेवन ने सांडी सुपर
किंग को हराया। दूसरे मैच में हरदोई सुपर किंग्स ने जीत हासिल की।
पहला
मैच सांडी सुपर किंग और एलपीएस इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी
करते हुए एलपीएस की टीम ने 143 रन रन बनाए। टीम की ओर से विवेक ने सर्वाधिक
39 रन बनाए। जवाब में सांडी की पूरी टीम 94 रन पर आलआउट हो गई।
एलपीएस
ने यह मैच 49 रन से जीत लिया। दूसरा मैच सांडी सुपर इलेवन और हरदोई सुपर
किंगस के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हरदोई सुपर
किंग्स ने 116 रन बनाए। हरदोई की तरफ से शैलेंद्र ने सबसे अधिक 26 रनों का
योगदान दिया।
सांडी सुपर इलेवन की तरफ से कुलदीप ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सांडी सुपर इलेवन की टीम 66 रन पर ही आल आउट हो
गई। सांडी की ओर से सबसे अधिक रन कुलदीप ने बनाए। हरदोई सुपर किंग्स ने यह
मैच 50 रन से जीत लिया।
मैच से पूर्व प्रीमियर लीग का उद्घाटन जिला
क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना एवं अभय शंकर गौड़ ने किया। सचिव गोपाल
मिश्रा ने सभी टीमों के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। निर्णायक की भूमिका
सूर्य प्रताप सिंह, आकाश अवस्थी, शिवम मिश्रा ने निभाई। स्कोरिंग राहुल
मौर्या ने की। अब्दुल हफीज, गीतेश दीक्षित, उदय राज भी मौजूद रहे।