पिहानी के ग्राम अब्दुल्ला नगर के अंबेडकर पार्क में
जबरन रास्ता निकालने के विवाद में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति
क्षतिग्रस्त कर दी गई। इससे खफा ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर
में प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन देकर अवैध मार्ग का निर्माण
रोकने एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
कलेक्ट्रेट परिसर में
विरोध जताने आए दिनेश ने बताया कि रविवार की रात गांव के अंबेडकर पार्क में
ग्राम प्रधान लज्जा राम, मनीराम, आमीन बेग, सलीम बेग, अदुल मनी, सहीम बेग
आदि जेसीबी से जबरन मिट्टी डालकर अवैध रूप से रास्ता बनाने लगे।
ग्रामीणों
ने विरोध किया तो असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पार्क
में तोड़ फोड़ की। पार्क में लगा झंडा आदि तोड़ दिया और बाबा साहब की
दाहिनी बाजू को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद डीएम
रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा।
इसमें अवैध रास्ते का निर्माण रोके
जाने एवं बाबा साहब के पार्क और उनकी मूर्ति को क्षति पहुंचाने वालों के
खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों में पिंकू, कमलेश कुमार,
दयाराम, सुनील कुमार, लालाराम, मुन्ना लाल, नीक लाल, राजेश कुमार, अशोक
कुमार, सत्येंद्र कुमार, बलिकांत, प्यारे लाल, रामधार, कृष्ण कुमार, कमलेश
शामिल रहे।