फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडरों में गैस निकली कम, एजेंसी सील

विज्ञापन
ग्रामीणों से पूछताछ करते एसडीएम अभिषेक कुमार। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां के गोपालपुर भड़ायल स्थित एजेंसी पर सिलिंडरों में कम गैस मिलने की शिकायत पर रविवार को एसडीएम न्यायिक अभिषेक कुमार के साथ पूर्ति निरीक्षक ने जांच की। सिलिंडर का वजन कम मिलने पर एजेंसी को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना ब्लॉक के गोपालपुर भड़ायल में विशाल गैस एजेंसी है। रविवार सुबह कुछ लोग एजेंसी से सिलिंडर लाए थे। पास स्थित दुकान पर सिलिंडर का वजन करने पर गैस कम निकली।
जिस पर ग्राहकों ने अधिकारियों से शिकायत की। इसे संज्ञान में लेकर एसडीएम न्यायिक अभिषेक कुमार, पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार ने एजेंसी पर छापा मारा। वहां एक कर्मचारी मौजूद मिला। एसडीएम ने पांच सिलिंडरों का वजन कराया तो लगभग पांच किलो गैस कम निकली। एसडीएम ने बताया कि एजेंसी को सील कर दिया गया है। सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें