फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जिंदगी है मगर पराई है... स्टेटस लगाकर नाबालिग प्रेमिका के साथ युवक ने दी जान

Wed, 21 Feb 2024 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। जिंदगी है मगर पराई है... लिखकर चार गानों का स्टेटस व्हाट्सएप पर लगाकर युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह दोनों के शव एक ही पेड़ पर दो रस्सियों से फंदे पर लटके मिले। घटना को लेकर दोनों के परिजन चुप्पी साधे हैं, लेकिन पुलिस का स्पष्ट कहना है कि प्रेम प्रसंग में दोनों ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह एक बाग में आम के एक पेड़ पर दो रस्सियों से युवक और किशोरी के शव फंदे पर लटके मिले। ग्रामीणों ने युवक की शिनाख्त विपिन (21) और एक किशोरी (17) के रूप में की और दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों की तलाशी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। परिजनों के अनुसार विपिन बीकॉम में पढ़ता था, जबकि किशोरी हाईस्कूल की छात्रा थी। दोनों के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। उधर, युवक के मोबाइल पर जिंदगी है मगर पराई है... स्टेटस को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि प्रेम प्रसंग में दोनों ने खुदकुशी की है। दोनों एक ही बिरादरी से थे।

परिजनों को थी प्रेम प्रसंग की जानकारी, युवक को भेज दिया था संडीला
संडीला (हरदोई)। सूत्रों के मुताबिक युवक विपिन और किशोरी के परिजनों को चार दिन पहले ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई थी। इसके बाद दोनों को परिजनों ने समझाया भी था। विपिन को उसके पिता ने संडीला कस्बे के एक मोहल्ले में किराए पर कमरा भी दिला दिया था और तीन दिन से विपिन संडीला में ही रह रहा था। वह कब गांव पहुंचा इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र का कहना है कि परिजनों को दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई थी और इसीलिए युवक को संडीला रहने के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें