फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने चार बकरियों का गला व पेट फाड़ किया शिकार

Tue, 23 May 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
leopard - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरदोई।  कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पोहकरपुरवा में देखे जाने के  बाद  लोगों के अंदर अभी तेंदुए को लेकर दहशत कम भी न हो पाई थी कि तीसरे दिन ही तेंदुआ 10 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद टड़ियावां क्षेत्र पहुंच गया। वहां एक-एक करके उसने चार बकरियों का शिकार कर डाला। शोरगुल मचने के बाद एक को घायल कर भागने में कामयाब रहा। सूचना पर डीएफओ ने वनकर्मियों की टीम को वहां भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व ही शहर से नजदीक पोहकरपुरवा में तेंदुआ देखा गया था। वन विभाग अभी उसके पंजों के निशान ही खोज रही थी कि सभी को चकमा देकर तेंदुआ टड़ियावां के गांव अमरावां, थोकखाला, भैसरी आदि गांवों में पहुंच गया। इस दौरान तेंदुए ने पांच बकरियों को अपना निशाना बनाने का प्रयास किया।

जिसमें चार को मार कर खाने में वह कामयाब रहा तो एक बकरी को गंभीर रूप से घायल कर भाग गया। जिसमें अकरावां व थोकखाना निवासी खुशीराम की दो बकरियां, जगदीश की एक एवं बबलू की दो बकरियों को शिकार बना डाला । जबकि एक बकरी घायल है। घटना से क्षेत्र में तेंदुए का भय व्याप्त है।
विज्ञापन


गांव के लोग घरों से निकलने से भी डर रहे हैं। ग्रामीण अमरावां निवासी जगरूप, चुन्नी, राघवेंद्र आदि किसानों ने उसे जाते हुए भी देखा है। डीएफओ अतुल अस्थाना ने बताया कि सूचना मिली है टीम को वह तत्काल गांव भेज रहे हैं। फिलहाल अभी तक उन्हे पंजे आदि मिलने की कोई सूचना नहीं दी गई है लेकिन जब ग्रामीणों ने देखा है तो उसमें शक शुबा की कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें