फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से कार पेड़ से टकराई, दो की मौत

Tue, 23 May 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र में बारात मे जा रही तेज रफ्तार कार टायर फटने से पेड़ों से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। दो को गंभीर में जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गोपामऊ के मोहल्ला सागर तालाब निवासी रेहान की सोमावार को शादी थी। दिन में उसकी बारात महेलिया गांव गई थी। हरदोई शहर के मोहल्ला कैनाल रोड निवासी नीरज गुप्ता (45) कार से उसकी बारात गए थे। उनके साथ शहर के मोहल्ला प्रगति नगर निवासी धर्मेश (40), राजाराम निवासी मीरा टॉकीज, पाली थाना क्षेत्र के अमिरता गांव निवासी दिलीप सिंह (36)  और अजय प्रताप (35) निवासी बेहटागोकुल भी थे।

बारात के बाद ये लोग घर लौट रहे थे। करीब 6:30 बजे पिहानी-गोपामऊ रोड पर बखरिया गांव में पास तेज रफ्तार कार का अगला टायर फट गया। इससे बेकाबू हुई कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में नीरज और राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। गंभीर हालत में अजय और दिलीप को डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। धर्मेश को उनके परिजन अपने साथ लेकर चले गए। सूचना मिलने पर मृतक नीरज का भांजा विशाल पिहानी पहुंच गया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें