फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ देखने का दावा, जांच में सियार के निकले पदचिन्ह

विज्ञापन
जांच के लिए कुछ इस तरह ली गई पद चिन्हों की माप। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। नयागांव माधौगंज मार्ग पर गुरुवार रात कार से जा रहे कुछ लोगों ने सड़क किनारे तेंदुआ देखे जाने का दावा किया। राहगीरों ने इसकी जानकारी बांसा गांव के प्रधान को दी। प्रधान की सूचना पर शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पंजों के निशान की जांच की। टीम ने सियार के पंजों के निशान मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

गुरुवार देर रात नयागांव माधौगंज मार्ग पर कार से जा रहे कुछ लोगों ने खंदेरिया गांव से कुछ दूर सड़क किनारे तेंदुआ देखा। कार सवार लोगों ने इसकी जानकारी बांसा के प्रधान संपूर्णानंद को दी।
प्रधान ने रात में ही वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग के मल्लावां क्षेत्र के बीट प्रभारी अवनीश कुमार व माधौगंज के बीट प्रभारी शिवमिलन शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खेतों में पंजों के निशान की तलाश शुरू की। टीम ने बताया कि खेतों में व सड़क किनारे मिले निशान सियार के पंजों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें