फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बसों की कमी यात्रा में बन रही समस्या

Mon, 22 Apr 2024 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्थानीय रोडवेज बस स्टेशनों पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में समस्या हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन पर प्रतिदिन 143 बसों का संचालन होता है। ये बसें विभिन्न मार्गों पर फेरे लगाती हैं। इसके अलावा अन्य डिपो की बसें भी आती हैं। यहां से प्रतिदिन वर्तमान में 12 से 14 हजार यात्री यात्रा करते हैं। स्टेशन से संचालित बसों में से 39 को सुरक्षा बलों के लिए अधिग्रहित कर लिया गया है। इनको विभिन्न चरणों में होने वाले चुनाव के समय प्रयोग किया जा रहा है।
इसके अलावा करीब 37 बसों संचालन से अलग है, इनकी मरम्मत का कार्य चल रहा है। इससे स्टेशन पर प्रतिदिन जाने वाले बसों की संख्या कम हो गई है। वहीं सहालग शुरू होने से यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम हाकिम सिंह ने बताया कि छोटे मार्गों के फेरे बढ़ाए गए हैं। अन्य मार्गों के लिए यथासंभव बसों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें