फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजिल की तरफ देखते चलो सफलता कदम चूमेगी : डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सीएसएन पीजी कॉलेज में आयोजित हीरक जयंती समारोह के समापन पर बृहस्पतिवार को जिले में पहुंचे डिप्टी सीएम का हरदोईया अंदाज हर किसी को छू गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में सिर्फ किताबी ज्ञान होना आवश्यक नहीं है। हर विषय पर ज्ञान लेते रहना चाहिए। ज्ञान हासिल कर मंजिल कर तरफ देखते चलो सफलता कदम चूमेगी। उन्होंने युवाओं को राजनीति में आने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन


महाविद्यालय स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने पर चल रहे हीरक जयंती समारोह के समापन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दोपहर 1:05 बजे सीएसएन कॉलेज पहुंचे। एनसीसी के छात्रों ने उन्हें सलामी दी और पुलिस के जवानों ने उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
उन्होंने चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और महाविद्यालय संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की। समापन समारोह पर डिप्टी सीएम ने स्मृतियों को दोहराते हुए बताया कि उनके परिवार और महाविद्यालय संस्थापक से पारिवारिक रिश्ता रहा है। यादों को बताते हुए उन्हाेंने हरदोई की बोली में ही विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं के पास सच्चा ज्ञान और कौशल होगा तो रोजगार के अवसर उनके पीछे खुद चलकर आएंगे। छात्रों को सभी विषयों की बुनियादी समझ विकसित करनी चाहिए ताकि वह हर चुनौती का सामना कर सकें। युवा देश के भविष्य हैं, उन्हें सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने खेल और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्राचार्य कौशलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महाविद्यालय ने कई उतार चढ़ाव देखे, लेकिन इसके बाद भी आज जिले की शिक्षा में अपनी पहचान बना चुका है। शिक्षकों के मार्गदर्शन में यहां के विद्यार्थी जेआरएफ-नेट, पीसीएस और तमाम भर्ती परीक्षाओं में अपनी चयन करा चुके हैं। प्राचार्य ने डिप्टी सीएम समेत, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी को अंग वस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन प्रो. दीपक रॉय ने किया। इस मौके पर धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, संस्थापक पौत्र प्रभात वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें