फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिया डालने में चली गई युवक की जान

Sun, 18 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
शव
विज्ञापन
हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के नस्यौली गोपार गांव में हरे बांस से कटिया डालते समय करंट से युवक की मौत हो गई। पास खड़ा पांच वर्षीय भतीजा भी घायल हो गया। जेई ने कटिया डालते समय हादसे की सूचना में दी है।
विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के नस्यौली गोपार निवासी रामजी (18) पुत्र नंदलाल रविवार की घर के बाहर निकली लाइन में कटिया डाल रहा था। इस दौरान हरा बांस तार में छूने से शार्ट सर्किट हुआ और बंच कंडक्टर भी टूट कर नीचे गिर गया। बंच कंडक्टर की चपेट में आकर रामजी का भतीजा अमन (पांच) भी करंट की चपेट  में आ गया। लोगों ने सूखे डंडे से जैसे तैसे तार हटाया। हादसे में रामजी की मौत हो गई और अमन जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।   

पिछले साल हुई थी शादी
भाई राममोहन ने बताया कि करीब एक साल पहले रामजीत की शादी हुई थी। बताया कि रामजी घर के बाहर नाली साफ कर रहा था, इस दौरान तार गिर गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। प्रधान इकरार अली ने मोबाइल पर बताया कि रामजीत सुबह घर से निकलकर खड़ा हुआ था। इस दौरान तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


3700 आबादी कनेक्शन केवल 12 दर्जन
नस्यौली गोपार गांव में पाली सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति होती है। इस गांव की आबादी करीब 3700 है। करीब एक दशक पहले गांव का विद्युतीकरण किया गया था। जेई ने बताया कि गांव में केवल 12 बिजली कनेक्शन हैं। ज्यादातर लोग कटिया डालकर बिजली जलाते हैं। एक साल पहले सबस्टेशन पर ज्वाइन करने वाले जेई किसन पाल को ये नहीं पता कि गांव में विद्युतीकरण किस वर्ष किया गया था।

वर्जन
हरे बांस से कटिया डालते युवक करंट की चपेट में आ गया था। इससे उसकी मौत हो गई। जेई किसन पाल ने लोनार थाने में कटिया डालते समय हादसा होने की सूचना दी है। - आरके श्रीवास्तव, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें