फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलबदलुओं को संरक्षण देती है भाजपा : बब्बू

Sun, 18 Sep 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
बब्बू खां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शाहाबाद। बसपा के पूर्व विधायक व पालिकाध्यक्ष आसिफ खां बब्बू ने समाजवादी पार्टी को परिवारवादी पार्टी बताते हुए कहा कि इनका फैमिली ड्रामा प्रायोजित है। उन्होंने भाजपा को दलबदलुओं को संरक्षण देने वाली पार्टी की संज्ञा दी।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने डाकबंगले में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि उन्होंने सदैव शाहाबाद के लोगों के हितों की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने बड़ी फील्ड का हवाला देते हुए कहा कि इस पर भूमाफियाओं की नजर खराब थी लेकिन जनता के सहयोग से भूमाफियाओं के मंसूबे पूरे नही हो सके और न होने देंगे ।

सार्वजनिक स्थानों पर किसी का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अपराधों पर लगाम लगाने के लिए बसपा को सत्ता में लाना जरूरी है। 20 सितंबर को बड़ी फील्ड में आयोजित जनसभा को राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी व जोनल कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ संबोधित करेंगे। नगर में पुस्तक विक्रेता पर जानलेवा हमला किए जाने के संबंध में कहा कि पक्ष विपक्ष दोनों सपा विधायक के समर्थक रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें