फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारे का सहारा, खाटू श्याम म्हारा...

विज्ञापन
शोभा यात्रा में शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा अग्रवाल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
श्री श्याम ज्योति सेवा समिति की ओर से सोमवार को शहरभर में श्री श्याम निशान यात्रा के साथ ही श्री श्याम जयंती महोत्सव शुरू हो गया। एक बार आओ सांवरियां मोरे आंगना.....भजनों की संगीत लहरियों पर थिरकते श्रद्धालुओं पर फूल व इत्र की वर्षा की गई। महिलाओं ने भी हाथों में निशान लेकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सुबह श्री श्याम निशान व शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। निशान यात्रा का शुभारंभ अग्रवाल धर्मशाला से हुआ। जिसमें पुरुष व महिला श्रद्धालुओं ने श्री श्याम निशान हाथों में लेकर श्री खाटू जी महाराज के जयकारों के साथ यात्रा निकाली। डीजे पर बज रहे भजन मैं तेरी कठपुतली बाबा...., सांवरे से मिलने मैं चली..आदि पर श्रद्धालु झूमते-गाते और श्री श्याम के जयकारे लगाते नजर आए।
यात्रा जिंदपीर चौराहा, रेलवेगंज, ओवरब्रिज होते हुए एक बार फिर रेलवेगंज पहुंची। इसके बाद यात्रा का समापन निर्माणाधीन श्याम मंदिर पर हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा अग्रवाल ने आरती कर निशान यात्रा में पूजन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, मनीष गुप्ता मोनू, अंकुर जिंदल, रजनीश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, रामजी अग्रवाल, नमिता गुप्ता, पूनम, साहिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
कृष्ण-राधा व बांके बिहारी की सजीव झांकी ने मोहा मन
शोभायात्रा में कृष्ण-राधा व बांके बिहारी की सजीव झांकियों को शामिल किया गया। मुख्य मार्गों पर नृत्य भी प्रस्तुत किया, जिसको देखकर भाव विभोर हुए लोगों ने बांके बिहारी के जयकारे लगाए। समा भक्तिमय हो गया।
यात्रा का कई जगह हुआ स्वागत
श्री श्याम निशान शोभायात्रा का रेलवे गंज, ओवरब्रिज के पास कई जगह स्वागत किया गया।
भजन संध्या में झूमे भक्त
आयोजक मोनू गुप्ता ने बताया कि सोमवार देर शाम भजन संध्या भी हुई। इसमें गायक कलाकार इकबाल अली ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।

खाटू श्याम बाबा की शोभा यात्रा में झूमती युवतियां। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें