फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
केन कैरियर में गन्ना डाल पेराई सत्र का शुभारंभ करते डीएम पुलकित खरे व मौजूद मिल के अधिकारीगण। संव - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
लोनी चीनी मिल का पेराई सत्र 2019-20 सोमवार से शुरू हो गया। मुख्य अतिथि डीएम पुलकित खरे ने हवन पूजन के बाद केन कैरियर में गन्ना डाल शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों को आधुनिक ढंग से खेती करने की सलाह दी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि किसान आय बढ़ाने के लिए गन्ने की उन्नतशील प्रजातियां बोएं। कृषकों के समस्या उठाए जाने पर डीएम ने बताया कि जर्जर हो चुके शाहाबाद-पिहानी मार्ग की मरम्मत शुरू हो चुकी है, जल्द से जल्द इसे ठीक कर लिया जाएगा।
चीनी मिल के अधिशाषी निदेशक व सीईओ-शुगर आरएल टामक ने कहा कि मिल प्रबंधन का प्रयास है कि किसानों को समय से पर्ची दी जा सके, किसानों से भी अपील है कि वह समय पर मिल को गन्ने दें। उन्होंने किसानों को गन्ने की शरद कालीन बुआई शुरू करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इकाई प्रमुख पंकज सिंह ने कहा कि किसानों का हित चीनी मिल के लिए सर्वोपरि है। इस साल चीनी मिल का पेराई का लक्ष्य 131 लाख क्विंटल है। वरूण श्रीराम ने किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय सिंह, जिला गन्ना उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड हरदोई ग्रोवर्स के सचिव निर्भय सिंह, अखिलेश गुप्ता, विवेक तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी, अतुल श्रीवास्तव, ब्रजेश मालीवाल, अनिल कुमार, ए सिद्दीकी, गौरव रस्तोगी, विवेक रस्तोगी, विष्णु दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें