हरपालपुर। थाना क्षेत्र के नेवादा मजरा घोड़ीथर में 18 दिन पहले अंजाम दिए गए हत्याकांड के मामले में पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ ने बताया कि सभी को जेल भेजा जा रहा है।
आठ अगस्त की रात घर के बाहर बंगले में सो रहे हरपालपुर थाना क्षेत्र के नेवादा मजरा घोड़ीथर निवासी जवाहर (48) का गला रेत दिया गया था। जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। रास्ते में उसकी मौत हो गई थी।
भाई मोहन लाल की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी अखिलेश, नरेश, अमर सिंह, गुटैया गांव निवासी उमेश व अवधेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ ब्रजेंद्र नाथ शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।