फोटो-04-जिंदपीर चौराहा से ओवरब्रिज तक लगे जाम में फंसे दोपहिया व चौपहिया वाहन। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। करवाचौथ पर खरीदारी को रेलवेगंज बाजार में भीड़ रही तो जाम की समस्या से बचने को मंगलवार सुबह रूट डायवर्ट कर दिया गया। लोग जल्दबाजी में ओवरब्रिज के नीचे से निकलने लगे तो जिंदपीर चौराहे पर जाम लग गया। इसे खुलवाने में यातायात कर्मियों और पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए।
मंगलवार को रेलवेगंज में सभी दुकानें खुली रहीं। ऐसी भीड़ उमड़ी कि उसको संभालने के लिए पुलिस कर्मियों को चौपहिया वाहनों को रेलवेगंज जाने से रोका गया। ये वाहन ओवरब्रिज की ओर से कैनाल रोड की ओर जाने लगे तो जिंदपीर चौराहे पर जाम लग गया। आधे घंटे तक जाम में लोग परेशान रहे।