फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर अनियमितताओं के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अलग-अलग ग्राम पंचायतों में तैनाती के दौरान विकास कार्यों में की गई अनियमितता के आरोप में बिलग्राम विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा को जिला विकास अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए बेंहदर के खंड विकास अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

बिलग्राम में तैनात वीडीओ राजेश कुमार मिश्रा पर गंभीर आरोप हैं। जिला विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत गुजरई में ग्राम सचिव के रूप में तैनाती के दौरान राजेश ने शौचालय निर्माण में अनियमितता की थी।
75 शौचालयों का निर्माण न कराकर धनराशि का दुरुपयोग किया गया। ग्राम पंचायत चौधरियापुर में तैनाती के दौरान अंत्येष्टि स्थल को पूर्ण न कराकर वित्तीय अनियमितता की गई। ग्राम पंचायत बरगावां में तैनाती के दौरान पंचायत भवन पर अनाधिकृत कब्जा कराने का आरोप भी राजेश मिश्रा पर है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कोइलरा का पूरा चार्ज स्थानांतरित होकर आए सचिव को न दिए जाने, ग्राम पंचायत बैफरिया में अपात्रों को आवास स्वीकृत कराकर बजट का दुरुपयोग करने, ग्राम पंचात बिरौरी में बिना कार्य के ही 3,82685 रुपये और बरगावां में एक लाख चालीस हजार रुपये का दुरुपयोग भी किया गया।
रोक के बावजूद परफार्मेंस ग्रांट का बजट खर्च किया गया। इन सब कारणों के कारण उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान राजेश जिला विकास अधिकारी कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें