फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ा बुखार का हमला, 17 और मरीज भर्ती

Sat, 19 Aug 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
ओपीडी में जांच कराने के लिए लाइन में लगे मरीज। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। बुखार के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले चौबीस घंटे में जिला अस्पताल में बुखार के 17 और रोगी भर्ती कराए गए। इसके अलावा ओपीडी में भी बुखार के  रोगियों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में बदलाव लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है।
विज्ञापन


 शनिवार क ो जिला अस्पताल में ओपीडी में 1741 नए रोगियों ने पर्चे बनवाए। ओपीडी में जांच के दौरान डॉ. एसपी सिंह ने करीब 125 मरीजों की जांच की। इसमें से लगभग 70 मरीज वायरल फीवर से ग्रस्त थे। डॉक्टर ने जांच कर दवाएं दी हैं।

उधर, हालात बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में रामपुर थाना बघौली निवासी करन (4) ,  धियर महोलिया देहात कोतवाली निवासी बेबी (45), बेहटा गोकुल निवासी पूजा (7), बेहटा गोकुल निवासी जीशान (17) , सहोरा टड़ियावां  निवासी महबूब (55), बरवन लोनार निवासी रामशंकर (37), बंदीपुरवा मल्लावां निवासी सोनी (20), बखरिया हरियावां निवासी रामशरण (60), कटहइया शहर कोतवाली  निवासी गौरव (6), रवी (8), बैजू (7), स्वैता (6), रोली (15), गद्दीपुरवा टड़ियावां निवासी शमा बेगम (35),  ऐजा फार्म लोनार निवासी रामकली (62) , पनिहइया पिहानी निवासी  प्रेम (5) और गुलाबपुरवा टड़ियावां निवासी सुधा (15) शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला अस्तपाल में बुखार के मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। पिछले कुछ दिनों से बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ी है। यहां पर भर्ती होने वाले रोगियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन

डॉ. एसपी गौतम प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें