फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाणित बीज की बुआई कर पैदावार बढ़ाएंं : धर्मवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सोमवार को विकास खंड अहिरोरी और संडीला में किसान गोष्ठी, मेला और प्रदर्शनी आयोजित की गईं। अहिरोरी ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने ने कहा कि किसान प्रमाणित बीज की बुआई कर अधिक उत्पादन प्राप्त करें। जैविक खेती से कम लागत में अधिक आमदनी हो सकेगी।
विज्ञापन

अहिरोरी में कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद ब्लॉक प्रमुख ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कहा कि किसान नवीनतम कृषि पद्धतियों को उपयोग में लाएं। संडीला में पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र सिंह ने गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कहा कि किसान वैज्ञानिक विधि से खेती करने के साथ ही पशुपालन व सह फसली अवश्य करें।
आमदनी में बढ़ोतरी होगी। उप निदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर ने कृषि यंत्र, बीज और सोलर पंप पर अनुदान की जानकारी दी। कहा कि 50-90 प्रतिशत तक अनुदान किसानों को सरकार दे रही है। संतुलित उर्वरक के प्रयोग की सलाह दी।
विज्ञापन

बीडीओ प्रतिमा शर्मा, विनीत कुमार पाठक, एडीओ कृषिा प्रेमचंद्र कुशवाहा आदि किसान मौजूद रहे। किसानों को सरसों सहित अन्य फसलों के निशुल्क मिनीकिट बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें