फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 पौव्वा शराब बरामद,20 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
-आरोपी रामलखन कुशवाहा। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर 20 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने देसी शराब के 45 पौव्वा व रैपर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एएसपी पूर्वी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात सांडी-सेमरा मार्ग पर सुगवां गांव के निकट बाइक सवार युवक के संदिग्ध अवस्था में खड़े होने की सूचना पर चेकिंग की गई। सांडी एसओ गंगा प्रसाद यादव, सुरसा एसओ अरविंद यादव और आबकारी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना पता रामलखन कुशवाहा निवासी ग्राम सेवारामपुरवा थाना अरवल बताया। आरोपी की निशानदेही पर प्लास्टिक की बोरी में रखी 45 पौव्वा शराब, 104 ढक्कन, 65 रैपर व मोटर साइकिल बरामद की गई है। एएसपी ने बताया कि आरोपी शातिर है। मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें