फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के नि:शक्त बच्चों को वितरित होंगे उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के निशक्त बच्चों को समेकित शिक्षा के तहत मापन मूल्यांकन एवं उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। मापन कैंप का आयोजन चार व पांच अक्तूबर को एवं वितरण शिविर 15 व 16 नवंबर को आयोजित होगा।
विज्ञापन

जिला समन्वयक समेकित शिक्षा आशा वर्मा ने बताया कि शाहाबाद, भरखनी, पिहानी, टोडरपुर, टड़ियावां, हरियावां व नगर क्षेत्र के निशक्त बच्चों के लिए चार अक्तूबर को बीआरसी शाहाबाद में शिविर का आयोजन होगा। इस दौरान भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम की ओर से चिकित्सक पहुंचेंगे। इसके बाद 15 नवंबर को पंजीकृत बच्चों को उपकरण का वितरण होगा। इसी तरह पांच अक्तूबर को
नगर क्षेत्र के मोहनलाल कंपोजिट विद्यालय में शिविर आयोजित होगा। इसमें अहिरोरी, सुरसा, बावन, संडीला, कछौना, कोथावां, भरावन, बेंहदर, बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां, सांडी, हरपालपुर व नगर क्षेत्र के स्कूल शामिल हैं। इनके बच्चों का इसी दिन परीक्षण व पंजीकरण होगा जबकि उपकरण वितरण 16 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें