फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस अड्डे पर हुई कोरोना की जांच

विज्ञापन
फोटो-02 रोडवेज बस अड्डे पर युवती की कोरोना की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बस अड्डा व रेलवे स्टेशन पर टीमें भेजकर यात्रियों की कोरोना जांच कराई। बस अड्डे पर कोविड डेस्क भी सक्रिय की गई।
विज्ञापन

शासन ने बाहर से आने वाले लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराने के लिए रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर कोविड डेस्क बनाने के निर्देश दिए थे। शासन के इस आदेश का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी बुधवार को जांच पड़ताल की गई तो रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम परिसर के बाहर कार में बैठी मिली।
विज्ञापन

वहीं रोडवेज बस अड्डे पर कोविड डेस्क खाली मिली। इसको लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित की गई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। सीएमओ डॉ. ओम प्रकाशि तिवारी ने बताया कि कोरोना जांच के लिए दायरा बढ़ाया जाएगा। कई और सार्वजनिक स्थानों पर जल्द कोरोना की जांच शुरू कराई जाएगी।

impact- फोटो : HARDOI

फोटो-04 रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर यात्रियों की कोरोना जांच को पहुंची वैन। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें