फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकन व्यापारी की हत्या का तीसरा आरोपी भी पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। चिकन व्यापारी की हत्या के तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े गए बदमाशों में दो आरोपी आपस में मामा भांजे है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि सांडी कस्बा के औलादगंज निवासी शवील की नवाबगंज में चिकन (मुर्गा के मीट) की दुकान है। बुधवार की रात शवील अपने भाई के साथ दुकान बंद करके घर जा रहा था। उसी दौरान बाइक से तीन युवक आए और जबरन चिकन मांगने लगे, मना करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली शवील के पेट में लगी और उसकी मौत हो गई। भीड़ ने दो हमलावरों सांडी थानाक्षेत्र के ऊंचाटीला निवासी वीरपाल और शाहजहांपुर जिले के हुल्लापुर निवासी उसके मामा सुनील को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के सुर्पुद किया था। जबकि तीसरा आरोपी नीरज मौके से भाग निकला था। बुधवार की देर रात ही पुलिस ने नीरज को भी पकड़ लिया। नीरज भी वीरपाल व सुनील का रिश्तेदार बताया जा रहा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे व छह कारतूस बरामद किए हैं। वीरपाल हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस सूत्रानुसार चिकन व्यापारी शवील की हत्या में शामिल बदमाशों ने ही दो दिन पूर्व पाली थाना क्षेत्र में अंडा व्यापारी के साथ 1.53 लाख लूट की थी। हत्यारोपियों से पूछताछ में पुलिस के हाथ कुछ ऐसे सुराग लगे हैं, जिससे इन्हीं बदमाशों के लूट में भी शामिल होने के संकेत मिल रहे हैं। एसपी अजय कुमार का कहना है कि तीनों हत्यारोपी पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ जारी है। शुक्रवार तक हत्या व लूट दोनों ही मामलों के खुलासे का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें