फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल में महिला को नहीं किया डिस्चार्ज,हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के कैनाल रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में शुक्रवार को रुपये कम देने पर अस्पताल कर्मियों ने महिला को डिस्चार्ज नहीं किया। जिससे नाराज तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अस्पताल प्रशासन ने महिला की छुट्टी कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी संगीता (30) गर्भवती थी। पति अशोक गुप्ता ने बताया कि 11 दिसंबर को वह पत्नी संगीता को अस्पताल लेकर गया था।
अस्पताल में मौजूद कर्मचारी ने उसे सस्ते में ऑपरेशन आदि सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया था। जिससे सहमत होकर उसने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया था। 12 दिसंबर को संगीता ने बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद बच्ची की मौत हो गई थी। संगीता का अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उसकी की छुट्टी होनी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने 25 हजार रुपये जमा करने के बाद छुट्टी करने की बात कही। अशोक ने 20 हजार रुपये दे दिए। पूरे रुपये न देने पर अस्पताल कर्मियों ने छुट्टी करने से इनकार कर दिया। जिससे नाराज अशोक व उसके परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। जिससे मौके पर भीड़ लग गई। अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन महिला को डिस्चार्ज कर मामला रफा-दफा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें