फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में सड़क के किनारे मिला हेल्फर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दहेलिया में निजी बस पर काम करने की बात कहकर निकले हेल्पर जीशान का शव शनिवार की सुबह मकान से 100 कदम दूर सड़क किनारे संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दहेलिया निवासी जीशान (20) निजी बस में हेल्पर का काम करता था। शुक्रवार की शाम वह दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला। शनिवार की सुबह उसके पिता तौहीद ने घर से 100 कदम की दूरी पर सड़क के किनारे बेटे जीशान का शव पड़ा देखा। तौहीद के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजनों का कहना है कि जीशान अविवाहित था। वह सात भाई-बहनों में छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने अभी किसी भी आरोप लगाने से इंकार किया है। प्रभारी निरीक्षक दिलेश सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें