फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 87 मिनट में वारदात, चोरों ने समेटे 20 लाख के नकदी-जेवर

विज्ञापन
फोटो-20-घटना के बाद बिलखतीं रीता सक्सेना। संवाद
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर गांव में बुधवार रात मकान में घुसे चोरों ने महिला और उनकी दो बेटियों के कमरों में बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद तीसरे कमरे में रखे बक्से और सेफ से 10 लाख के जेवर व 10 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। कुछ बर्तन भी चोरी हुए हैं। सीसीटीवी की फुटेज में तीन संदिग्ध नजर आए हैं। पूरी वारदात को चोरों ने 87 मिनट में अंजाम दिया।
विज्ञापन

खरगपुर निवासी रीता सक्सेना के पति राजवीर सक्सेना की बीते नौ मई को करंट लगने से मौत हो गई थी। वह गांव में ही किराना और खाद बीज की दुकान चलाते थे। उनकी मौत के बाद रीता ने काम संभाल लिया। वह गांव में ही अपनी दो बेटियों के साथ रहती हैं। उनके देवर श्यामवीर सक्सेना गांव में ही भारतीय स्टेट बैंक का सुविधा केंद्र चलाते हैं। राजवीर और रीता का मकान पड़ोस में ही है। श्यामवीर ने बताया कि बुधवार रात रीता और उनके परिजन अलग अलग कमरों में सोए थे। मकान के बाहर रखे लकड़ी के खोखे के सहारे तीन चोर मकान में घुस गए। रीता और उनकी दोनों बेटियों के कमरों में बाहर से कुंडी लगा दी। तीसरे कमरे में रखे एक बक्से और अलमारी को तोड़ दिया।
दावा है कि 10 लाख रुपये और 10 लाख कीमत के जेवर चोरी हो गए हैं। रात लगभग दो बजे रीता जागीं तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। इस पर उन्होंने शोर मचाने के बाद श्यामवीर को फोन किया। रात में ही सब लोग एकत्र हो गए। कमरों की कुंडी खोलकर सभी को बाहर निकाला गया। बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी जरूरी नमूने जुटाए। सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




87 मिनट घर में रुके चोर, इत्मीनान से दिया वारदात को अंजाम
रीता के घर में घुसे चोरों ने इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया। लगभग 87 मिनट तक चोर घर में रहे। सीसीटीवी के फुटेज से पता चला कि 12:19 बजे चोर मकान के अंदर घुसे थे। इसके बाद 1:46 मिनट पर चोर मकान से बाहर निकले। फुटेज में तीन संदिग्ध दिखे हैं लेकिन कोई वाहन नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें