हरदोई। जिले में मलेरिया व डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल की पैथालॉजी मलेरिया के छह और डेंगू का एक पॉजिटिव मरीज मिला है।
सोमवार को जिला अस्पताल की पैथालॉजी में रक्त की जांच कराने के लिए मरीजों की लाइन लगी रही। सुबह से दोपहर तक 176 मरीजों के रक्त के नमूने लिए गए। पैथालॉजी के सूत्रों के मुताबिक जांचों में मलेरिया के छह और डेंगू का एक पॉजिटिव मरीज मिला है।
जिला मलेरिया अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि गांव-गांव जाकर विभाग की टीमें बुखार की जांच कर रहीं हैं। रविवार को जिले भर में मलेरिया के 215 व डेंगू के नौ संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। इसमें मलेरिया का एक मरीज व डेंगू के मरीजों की संख्या शून्य रही। (संवाद)