फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के तीन पॉजिटिव रोगी मिले,मलेरिया के मरीज बढ़े

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय की पैथालॉजी में जांच कराने आए मरीजों की लगी लंबी लाइन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले में मलेरिया के साथ डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। दोपहर तक डेंगू व मलेरिया की सर्वाधिक जांचें हुईं। डेंगू के तीन व मलेरिया का एक पॉजिटिव केस मिला है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुखार के रोगियों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। रोजाना चार से पांच बुखार पीड़ित मरीज भर्ती हो रहे हैं। चिकित्सालय की पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए मरीजों की कतार लग रही। मंगलवार को पैथोलॉजी में मरीजों की भीड़ लगी रही। मंगलवार को सुबह से दोपहर तक 200 मरीजों के सैंपल लिए गए। सर्वाधिक डेंगू की और मलेरिया की 63 जांचें हुईं। डेंगू के तीन और मलेरिया का एक मरीज पॉजिटिव मिला है। एक दिन में डेंगू के तीन मरीज मिलने से महकमे में हड़कंप मचा है।
सीएमएस डॉ. जेएन तिवारी ने बताया कि जिला चिकित्सालय में डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए वार्ड बना है। बताया कि डेंगू के मरीजों का समुचित उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुखार के पांच नए मरीज भर्ती
जिला चिकित्सालय में बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को भी आकस्मिक कक्ष में पांच नए मरीज भर्ती हुए। देहात कोतवाली क्षेत्र के खेतुई गांव निवासी कार्तिक (2), खेरुद्दीनपुर निवासी अनुपम (45),मझिला के सिमरांय निवासी फुलवी (13), हरियावां के अहरापुर निवासी अंकित (10),हरपालपुर के सेमरा निवासी सुनैना (3) का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें