फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका का फोन मिला व्यस्त, प्रेमी ने कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। थाना क्षेत्र में महिला की हत्या का बुधवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस का दावा है कि प्रेमिका को फोन बिजी होने पर प्रेमी ने बेवफाई के शक पर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है। एसओ अनिल सक्सेना से घटना का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोइलीपुरवा निवासी सोनश्री का शव रविवार की शाम हरियावां थाना क्षेत्र के मरई जंगल में मिला था। मृतका के पति की तहरीर पर कोइलीपुरवा निवासी जितेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। बताया कि मामले की जांच की जा रही थी। बुधवार को आरोपी को सुमई बसोहा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी ने बताया कि सोनश्री से उसका प्रेम-प्रसंग सात वर्ष से चल रहा था। कुुछ दिनों से सोनश्री ने उससे बात करना बंद कर दिया था। इसके कारण विवाद भी हो गया था। तीन मार्च को सोनश्री का फोन अधिक देर बिजी जाने के कारण दूसरे व्यक्ति से बात करने का शक जितेंद्र को हो गया। चार मार्च को वह सोनश्री के घर की तरफ गया था लेकिन वह कंडे बनाने के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन

रास्ते में जितेंद्र ने उससे जंगल की तरफ आने के लिए कहा था। इस पर सोनश्री मरई के जंगल में आ गई थी। इसी दौरान उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। इसके बाद साड़ी से गला कसकर हत्या कर दी थी। किसी को कोई शक न हो,इसलिए घटना के बाद शाम को जहरीला पदार्थ खाकर अस्पताल में भर्ती हो गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें