फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: कानों में लीड लगाकर जा रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया, मौत

Fri, 03 Dec 2021 08:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक शाहिद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई के माधौगंज में मोबाइल से लीड लगाकर गाना सुनते हुए रेलवे ट्रैक के किनारे जा रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कान में लीड लगी होने के कारण युवक ट्रेन की आवाज ही नहीं सुन सका।
विज्ञापन


माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा गब्भी निवासी शाहिद (18) शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे अपने खेतों की तरफ जा रहा था। खेत के पास से ही बालामऊ - कानपुर रेलवे ट्रैक भी निकला है। शाहिद मोबाइल की लीड कानों में लगाकर गाना सुनते हुए जा रहा था।

इसी दौरान गेट नंबर 75 के निकट रजबहा पुलिया के पास  शाहिद जम्मूतवी एक्सप्रेस की चपेट मेें आ गया और उसकी मौत हो गई। गेट  नंबर 75 के गेटमैन रामबली ने बताया कि शाहिद कान में मोबाइल की लीड लगाए था और इसी वजह से ट्रेन की आवाज को नहीं सुन पाया। घटना का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें