फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हरदोई में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में पिता पुत्र की मौत, दंपती समेत तीन घायल

Fri, 03 Dec 2021 05:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत जपरापुर मोड़ के निकट दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। घटना में एक बाइक पर सवार पिता पुत्र की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर भैंसरी निवासी दिनेश (50) अपने पुत्र रिंकू उर्फ विवेक (32) के साथ बाइक से सिकंदरपुर स्थित बैंक जा रहा था। जपरापुर मोड़ के निकट विपरीत दिशा से  बाइक से आ रहे बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर निवासी प्रवेश (28) की बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई।

घटना में दिनेश और रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रवेश, उसकी पत्नी पूजा (26) और चार वर्ष की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से प्रवेश को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें