फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम सब जूनियर हॉकी टूर्नामेंट की ट्राफी पर हरदोई का कब्जा

विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब जूनियर हाकी प्रतियोगिता के फाइनल में गोल करने की फिराक में हरदोई व प्र? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रथम सब जूनियर राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट की ट्राफी हरदोई ने जीत ली है। रविवार को खेले गए फाइनल मैच में हरदोई ने प्रतापगढ़ को हरा दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक व हरदोई हॉकी के सचिव गोपाल मिश्र ने बताया कि पहला सेमीफाइनल मैच प्रतापगढ़ व इलाहाबाद के बीच खेला गया। जिसमें प्रतापगढ़ ने इलाहाबाद को 3-0 से हरा दिया। दूसरा सेमीफाइनल मैच शाहजहांपुर व हरदोई के बीच हुआ। जिसमें हरदोई 4-0 से जीता। फाइनल में हरदोई के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतापगढ़ को 3-0 से हरा दिया। तृतीय स्थान के लिए शाहजहांपुर व इलाहाबाद के बीच मैच हुआ। जिसमें इलाहाबाद 1-0 से जीतकर तृतीय स्थान पर रहा।
मुख्य अतिथि अभय शंकर गौड़ एडवोकेट व हरदोई हॉकी के अध्यक्ष समीर सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। सचिव गोपाल मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। कहा कि जल्द ही बालिकाओं की अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। इस मौके पर गोविंद मिश्रा, अजय पाल, तरुण शुक्ला, शशि राठौर, श्रेया वाजपेयी, शिव श्यामजी शुक्ला, अलौकिक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें