फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात गांवों के 23 हजार लोगों को राहत देगी पाइप लाइन पेयजल परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जनपद के अलग अलग विकास खंडों के सात गांवों में रहने वाले 23 हजार लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण पाइप लाइन पेयजल योजना से हर घर में नल से जल आएगा। अगले 15 दिन में ही इन सात गांवों में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 तक हर घर में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रत्येक गांव में ग्रामीण पाइप लाइन पेयजल योजना को स्वीकृत कर गांवों में पानी की टंकी और आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डलवाने का कार्य किया जाना है। यूं तो जनपद से आधा सैकड़ा से अधिक ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन पेयजल योजना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, लेकिन इनमें से सात प्रस्तावों को मंजूर कर लिया गया है।
अहिरोरी विकास खंड के ग्राम एकघरा और पालपुर बैरागीखेड़ा, बावन विकास खंड की मझरेता और बलेहरा, सुरसा विकास खंड के ग्राम सुरसा, बन्नापुर और भेलावां के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

अहिरोरी विकास खंड के ग्राम एकघरा में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराने से लेकर हर घर में नल का कनेक्शन करने तक की कुल तीन करोड़ 49 लाख 82 हजार रुपये की परियोजना मंजूर हुई है। इसी तरह पालपुर बैरागीखेड़ा की चार करोड़ 26 लाख् 51 हजार रुपये की परियोजना शासन ने मंजूर की है। बावन विकास खंड के ग्राम मझरेता की चार करोड़ 80 लाख 93 हजार रुपये की और बलेहरा की तीन करोड़ 40 लाख 50 हजार रुपये की परियोजना शासन ने स्वीकृत की है। सुरसा ग्राम पंचायत के लिए तीन करोड़ 28 लाख 91 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। बन्नापुर की चार करोड़ 43 लाख 34 हजार रुपये और भेलावां की तीन करोड़ 92 लाख 86 हजार रुपये की परियोजना मंजूर हुई है।
सात गांवों में परियोजना शासन स्तर से मंजूर हो जाने से 22,870 लोगों को लाभ मिलेगा। एकघरा के 2820, पालपुर बैरागीखेड़ा के 3550 लोग लाभान्वित होंगे। इसी तरह बन्नापुर के 3640 लोग, सुरसा के 2620 लोग, भेलावां के 3240 लोगों को परियोजना का लाभ मिलेगा। बलेहरा के 2690 लोग ओर मझरेता के 4310 लोग परियोजना का लाभ उठा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें