फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश, दो डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
-सिनेमा चौराहे पर बारिश के दौरान भीग कर जाते साइकिल व बाइक सवार। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। गुरुवार की दोपहर सूरज के तपने के बाद एक बार फिर झमाझम बारिश हुई जिसके चलते उमस व तपिश से लोगों को राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक बोले झमाझम हुई बारिश से बुधवार की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई। शाम तक 21.8 मिलीमीटर बारिश हुई। इधर, लोगों ने सुहाने मौसम का आनंद लिया वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी छाई रही।
विज्ञापन

बुधवार की अपेक्षा गुरुवार की सुबह थोड़ी नरम रही। हवाओं का चलना भी जारी रहा। इससे लोगों को सुबह सुकून भरी लगी। इसके बाद बदली छाए रहने एवं ठंडी हवाओं के चलने का क्रम जारी रहने से तपिश जोर नहीं मार पाई जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। इधर दोपहर बाद झमक कर बारिश हुई। कुछ ही देर में 21.8 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश के दौरान शहर के कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
इधर मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रिकार्ड किया गया था। उन्होंने संभावना जताई कि शुक्रवार व शनिवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें