फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: आवास के लिए घूस ने देने पर प्रधान ने साथियों के साथ मिल वृद्ध को मारी गोली, अस्पताल में मौत

Fri, 19 Nov 2021 11:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई में गुरुवार रात वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटिघरा निवासी गुल्लू (60) के बेटे अनूप का आवास स्वीकृत हुआ था। आरोप है कि ग्राम प्रधान अरुण यादव 20 हजार रुपये घूस मांग रहा था। जिसको लेकर रंजिश चल रही थी।

गुरुवार की रात गुल्लू अपने बेटे अनूप और पड़ोसी प्रेम के साथ घर जा रहा था। रास्ते में घात लगाए बैठे प्रधान अरुण उसके साथी अवधेश तिवारी, गिरीश कामता ने उन्हें घेर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे गोली लगने से गुल्लू, प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक ने गुल्लू को मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे अनूप ने आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें