फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और अफसरों ने की लोकतंत्र की हत्या : राजपाल कश्यप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विधान परिषद सदस्य और समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने भाजपा और अधिकारियों पर लोकतंत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांडी में सपा प्रत्याशी का नामांकन पत्र एआरओ के कक्ष मे फाड़ दिया गया, जबकि मल्लावां में प्रत्याशी को नामांकन ही नहीं दाखिल करने दिया गया। नगर पालिका परिसर स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि न सिर्फ हरदोई बल्कि पूरे प्रदेश में ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर सत्ता का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भरखनी में भी नामांकन नहीं दाखिल होने दिया गया। राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपाइयों को कुछ भी करने की छूट दी गई। कई जगहों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साधे बैठे रहे और इनके सामने ही घटनाएं होती रहीं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इस सबका हिसाब करेगी। प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद ऊषा वर्मा और जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें