फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। थाना क्षेत्र के अरुआ गांव में गुरुवार को मायके में तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अरुआ गांव निवासी नीलम (25) की शादी पांच वर्ष पूर्व शाहाबाद के रेभा गांव निवासी झगड़े के साथ हुई थी। वह 15 दिनों से मायके में थी। गुरुवार की सुुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे।
इस दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता जागेश्वर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतका के पिता ने बताया कि 15 दिन पूर्व बेटी ने बेटे को जन्म दिया था।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व उसके बेटे की मौत हो गई थी। इसके बाद से बेटी की तबीयत बिगड़ गई थी। इस पर दामाद उसे मायके छोड़ गया था। प्रभारी एसओ अविनाश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें